फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महिलाओं-पुरुषों पर टूट पड़े हमलावर, धारदार हथियारों से किए वार, सात लोग घायल, खेत में काम कर रहे थे किसान

Sat, 11 Nov 2023 12:04 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : खेत में काम कर रहे महिलाओं और पुरुषों पर हमलावरों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
हमला में घायल हुए लोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद में बड़ौत के खड़खड़ी गांव के जंगल में शनिवार की सुबह डोलबंदी के विवाद को लेकर जलालपुर के 10- 15 लोगों ने खेत में काम कर रही महिलाओं व लोगों पर बलकटी व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें चार महिलाएं समेत सात लोग घायल हो गए किया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


शनिवार की सुबह खड़खड़ी गांव के जंगल में कुछ महिलाएं व पुरुष काम कर रहे थे, तभी जलालपुर गांव के 10 से 15 लोगों ने उन पर बलकटी व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें खेरुनी, रूबीना, शाहिदा, मुस्कान, शाहिद, सलीम व जावेद घायल हो गए। सूचना पर खड़खड़ी गांव के अन्य लोग लाठी-डंडे लेकर उधर दौड़े तो हमलावर धमकी देकर भाग निकले।

यह भी पढ़ें: अद्भुत नवजात: बच्चे के चार हाथ, चार पांव देख डॉक्टर भी हैरान, तस्वीरों में देखें कैसा है नन्हे मेहमान का हाल

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को सीएचसी में कराया भर्ती। उधर, दो गांव से मामला जुड़ा होने के कारण गांव में तनावपूर्ण स्थिति बरकरार है। सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि मौके पर पुलिस भेजकर मामला शांत करा दिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: कहीं आप भी तो नहीं ले आईं नकली माल: बड़ी मात्रा में फर्जी हेयर रिमूवर और पेन किलर क्रीम बरामद, ऐसे फूटा भंडा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें