एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि निवाड़ा यमुना पुल पर बुधवार की देर रात चेकिंग कर रही पुलिस टीम को दस हजार रुपये के ईनामी गैंगस्टर गुलजार के पुल से होते हुए हरियाणा जाने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने उसकी कार को रुकवाने का प्रयास किया।
पुलिस के घेराबंदी करते ही गैंगस्टर गुलजार गाड़ी छोड़कर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो वह गिरफ्तारी से बचने के लिए पुल से यमुना नदी में कूद गया। जिससे उसके पैर की हड्डी टूट गई। उसे पुलिस ने नदी से निकाला और बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।