फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोठरा गांव पहुंची पशुपालन विभाग की टीम, घर-घर जाकर की पशुओं की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। गोठरा गांव में पशुओं में खुरपका-मुहंपका बीमारी फैल रही है। गामीणों की मांग पर बृहस्पतिवार को पशुपालन विभाग की टीम पहुंची। उसने घर-घर जाकर पशुओं की जांच कर दवा वितरित की। टीम ने पशुओं को बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण कराने की सलाह दी।
विज्ञापन

गोठरा गांव में खुरपका-मुंहपका से कई पशुओं की मौत हो चुकी है। कई पशु बीमारी से ग्रसित हैं। ग्रामीण निजी चिकित्सक से उपचार कराने के लिए विवश हैं। ग्रामीणों ने गांव में कैंप लगाकर पशुओं की जांच व टीकाकरण कराने की मांग की थी। चिकित्सकों की टीम बृहस्पतिवार को गांव पहुंची। उसने घर-घर जाकर ढाई सौ पशुओं की जांचकर दवा दी। बीमारी से बचाव के लिए पशुओं का टीकाकरण किया। गांव पहुंची टीम ने पशुपालकों को पशुओं को बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक किया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश चंद ने गांव का निरीक्षण किया। चिकित्सकों की टीम में डॉ. रविश कसाना, डॉ. सुशील, डॉ. सहदेव, राजकुमार, हरिओम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें