फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: युवती को भगाकर ले गया था रहीस, अश्लील फोटो किए थे वायरल, पुलिस ने दबोचा

Fri, 02 Sep 2022 02:08 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

खेकड़ा से एक युवती को बीती 30 मई को दूसरे समुदाय का युवक बहला-फुसलाकर ले गया था। युवती के पिता ने खेकड़ा कोतवाली में पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
बागपत पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में एक युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले दूसरे समुदाय के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी रहीस को गिरफ्तार किया और शुक्रवार को उसका चालान कर दिया।

विज्ञापन


ये था मामला
खेकड़ा से एक युवती को बीती 30 मई को दूसरे समुदाय का युवक बहला-फुसलाकर ले गया था। युवती के पिता ने खेकड़ा कोतवाली में पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई थी। वहीं एक महीने का समय बीत जाने के बाद भी पुलिस ने युवती को बरामद नहीं किया।

उधर, जानकारी लगने पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने आठ जुलाई को खेकड़ा कोतवाली पहुंचकर लव जिहाद का मामला बताते हुए घंटों तक हंगामा किया था। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शन करते हुए चार दिन के अंदर युवती की बरामदगी और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन


इतना ही नहीं उन्होंने समय रहते मांग पूरी न होने पर कोतवाली में हनुमान चालीसा का पाठ करने के साथ ही आंदोलन की चेतावनी दी थी। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और 12 जुलाई को पुलिस ने युवती को कलियर से बरामद कर लिया था। 15 जुलाई को पुलिस ने युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराए थे। कोर्ट में युवती ने परिजनों संग जाने की इच्छा जताई थी। इसके बाद पुलिस ने बागपत न्यायालय के आदेश पर युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। 

यह भी पढ़ें: UP: धर्मस्थल पर मांस के टुकड़े फेंकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश, ग्रामीणों में भारी आक्रोश, जांच में जुटे अफसर

विज्ञापन

युवती के पिता को दी धमकी
आरोपी युवक ने युवती के पिता को फोन किया। उसने युवती को उसके पास भेजने की बात कही। साथ ही धमकी दी कि अगर युवती को उसके पास नहीं भेजा तो अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। पिता ने बेटी को भेजने से साफ इनकार कर दिया। 

इसके बाद आरोपी ने युवती के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। युवती के पिता को 'सर तन से जुदा' करने की धमकी दे डाली। इससे युवती का परिवार दहशत में है। युवती के पिता ने 24 अगस्त को फिर कोतवाली में पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। 

यह भी पढ़ें: UP: ऐसी वारदात, जिसने हर किसी को डरा दिया, खास रिश्तेदार ने मां-बेटे को चंद मिनटों में उतारा था मौत, उगला सच

आरोप है कि इसके बावजूद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई करवाई नहीं की। उधर, मामले का पता लगने पर 31 अगस्त को हिंदू जागरण मंच की प्रांत मंत्री प्रियंका आर्य कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचीं और जमकर हंगामा किया। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 

इसके बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए गाजियाबाद जनपद के बेहटा हाजीपुर के रहने वाले आरोपी युवक रहीस को 31 अगस्त की रात में गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ कोतवाली में 67 ए एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें