बागपत के खेकड़ा में कस्बे की नालापार बस्ती में परिजनों से कहासुनी के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पता लगने पर परिजनों ने गंभीर हालत में युवक को फंदे से उतारकर उपचार के लिए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया।
नालापार बस्ती के रहने वाले एक 18 वर्षीय अविवाहित युवक की दो दिन से घरेलू बात को लेकर परिजनों ने कहासुनी चल रही थी। कहासुनी के चलते शुक्रवार की सुबह परिजनों ने उसे डांट दिया। इससे क्षुब्द होकर युवक कमरे में पहुंचकर फांसी के फंदे पर लटक गया। कुछ देर बाद परिजन युवक के पास पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था।