फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल बाइक सवार एक युवक ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बालैनी। थाना क्षेत्र के रोशनगढ़ गांव निवासी तीन बाइक सवार युवक ढ़िकौली मोड़ के निकट वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। दो घायलों को गंभीर हालत में दिल्ली भर्ती कराया।
विज्ञापन

रोशनगढ़ गांव निवासी 20 वर्षीय सनव्वर पुत्र लियाकत, दिलशाद पुत्र इमामुद्दीन, धामल पुत्र शाहिद शुक्रवार को शाम के समय तीनों एक साथ बाइक से लोनी में राज मिस्त्री का काम करके वापस घर लौट रहे थे। जब वह ढ़िकौली-बंथला मार्ग पर ढ़िकौली मोड़ के समीप पहुंचे तो किसी वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों को पिलाना सीएचसी में भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों ने तीनों को मेरठ रेफर किया। रविवार की सुबह उपचार के दौरान सनव्वर ने दम तोड़ दिया। सनव्वर की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। मेरठ अस्पताल के चिकित्सकों ने दोनों घायलों को दिल्ली रेफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें