बड़ौत। ढिकाना गांव निवासी रविंद्र उर्फ ढींडर पुत्र धर्मपाल तीन दिन से लापता चल रहा है। परिजनों ने इस संबंध में कोतवाली पर गुमशुदगी भी दर्ज करा रखी है, लेकिन इसके बावजूद पुलिस युवक की तलाश नहीं कर रही। इसी से आक्रोशित होकर परिजनों ने रविवार को कोतवाली में प्रदर्शन किया। बताया कि तीन दिन पहले गांव का ही एक युवक रविंद्र को घर से बुलाकर ले गया था। तब से रविंद्र का सुराग नहीं है। इस संबंध में गुमशुदगी भी दर्ज करा दी गई थी, लेकिन पुलिस इस मामले में शिथिलता बरत रही है। परिजनों ने रविंद्र के अपहरण और अनहोनी की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में सीओ आलोक कुमार का कहना है कि रविन्द्र की तलाश में टीमें लगा दी गई है, जल्द ही उसका सुराग लगा लिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में यशवीर, देवेन्द्र, रामकुमार, प्रमोद, संजीव, आकाश, जयवीर, प्रवेन्द्र शामिल रहे।