फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले मे लगातार मिल रहे डेंगू के मरीज, सोमवार को 11 मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार मरीज मिलने से अब जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 273 हो गई है। सोमवार को भी जिले में डेंगू के 11 मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए स्वच्छता अपनाने के निर्देश दिए हैं। गांवों में फॉगिंग कराई जा रही है और कैंप लगाकर लोगों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुरुचि शर्मा ने बताया कि सोमवार को जिले में डेंगू के 11 नए मरीज मिले हैं। अब जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 273 हो गई है। संक्रमण से बचाव के लिए गांवों में कैंप लगाकर लोगों की जांच कराई जा रही है और फॉगिंग कराई जा रही है। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। सभी ग्राम प्रधान, नगर पालिका व नगर पंचायत के अधिशासी अभियंताओं को कीटनाशक का छिड़काव व सफाई कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए स्वच्छता के साथ एतिहात बरतने के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें