संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मवीकलां में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे जनपद का सबसे ऊंचा 100 फीट का राष्ट्रीय ध्वज लहराएगा। प्रशासन स्वतंत्रता दिवस से पहले इसे लगवाने का प्रयास कर रहा है।
एडीएम अमित कुमार सिंह ने बताया कि 100 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा फहराने के लिए पोल लगाया जाएगा। इतना ऊंचा तिरंगा झंडा इसलिए लगाया जा रहा है कि एक्सप्रेस-वे से गुजरने वाले लोगों के मन में देशभक्ति की भावना मन में जाग्रत हो। इसके साथ ही तिरंगे झंडे को देखकर लोगों के मन में अपने देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा पैदा हो। 100 फीट ऊंचा गगनचुंबी राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा लोगों की नजर में होगा। नगर पालिका ने इसकी तैयारी शुरू कर दी हैं। जनपद का सबसे ऊंचा झंडा होने के कारण शहरवासियों को काफी दूर से भी नजर आएगा। रात में भी तिरंगा झंडा नजर आएगा।