फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की संदिग्धावस्था में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सठियांव। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव बाजार में साइकिल से जा रहा युवक अचानक गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था और दौड़ लगाने के लिए साइकिल से मैदान पर जा रहा था। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मुबारकपुर थाना के रानीपुर गांव निवासी 28 वर्षीय जवाहिर यादव पुत्र ध्यानचंद सेना भर्ती की तैयारी में जुटा था। रोज की भांति शुक्रवार की सुबह भी वह साइकिल से मैदान पर दौड़ लगाने जा रहा था। अभी वह सठियांव बाजार में ही पहुंचा था कि अचानक साइकिल लेकर सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल बीच सड़क से किनारे किया और सूचना परिजनों को दिया। जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। मृतक तीन भाईयों में सबसे छोटा था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें