फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी सरयू की शाखा में डूबकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। महराजगंज थाना क्षेत्र के देवारा जदीद में एक युवक की बृहस्पतिवार की रात पानी मे डूबने से मौत हो गयी। घटना की जानकारी लोगों को सुबह हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

महाजी देवारा जदीद गांव निवासी जीतू निषाद पुत्र सुबई निषाद उम्र 50 वर्ष रोज की भांति बृहस्पतिवार की रात में खाना खाकर अपने खेत की रखवाली करने जा रहे था। बीच में सरयू नदी की छोटी शाखा में पैर फिसलने से वह पानी में गिर गया। पानी में डूबकर उसकी मौत हो गयी। सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने पानी में जीतू के शव को देखा। जिसकी सूचना जीतू के परिजनों को दी गयी। घटना स्थल पर परिजनों की मौजूदगी में शव को पानी से निकाल कर उनके घर लाया गया। ग्रामीणों द्वारा सूचना स्थानीय पुलिस व राजस्व विभाग के टीम को दी गयी। मौके पर पहुंची महराजगंज कोतवाली पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक खेती करके परिवार की आजीविका चलाता था, मृतक के तीन पुत्र व तीन पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें