फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बोलेरो की चपेट में आए साइकिल सवार दो लोग, एक युवक की मौत; दूसरा घायल

Mon, 19 Feb 2024 01:21 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मोलना मोड़ पर हादसा हुआ। साइकिल सवार दो लोग मोलना मोड़ पर पहुंचे ही थे कि बोलेरो की चपेट में आ गए। जिससे एक की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। 
विज्ञापन
Azamgarh news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मोलना मोड़ के पास बोलेरो की चपेट में आकर साइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के समय दोनों मुबारकपुर कस्बे से वापस घर लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


यह है मामला 
बम्हौर गांव निवासी शिव प्रकाश (25) गांव के ही राम आधार (40) के साथ साइकिल से मुबारकपुर गया था। दोनों वापस गांव लौट रहे थे। अभी वे मोलना मोड़ पर ही पहुंचे थे कि आजमगढ़ की तरफ से आ रही बोलेरो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में शिव प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राम आधार गंभीर रूप से घायल हो गया। 

सूचना पर मुबारकपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल राम आधार को तत्काल प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। मृतक तीन भाईयों में सबसे छोटा था। एक भाई की चार माह पूर्व ही मौत हो गई थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें