फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्याय के विरूद्घ महिलाएं उठाएं आवाज : संगीता तिवारी

विज्ञापन
अतरौलिया में आयोजित पोषण पंचायत में बनायें गये रंगोली का अवलोकन महिला आयोग की सदस्य संगीता तिवा? - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। राष्ट्रीय पोषण माह एवं मिशन शक्ति के अंतर्गत बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा अतरौलिया के विकास खंड सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता तिवारी रहीं। इस दौरान उन्होंने कुपोषित महिलाओं, बच्चों के लिए पुष्टाहार विभाग द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजना एवं पोषण अभियान के अंतर्गत चलायी जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही लोगों को योजनाओं के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं अन्याय के विरुद्घ आवाज उठाएं। ताकि समाज में महिलाओं के साथ हो रहे अपराध पर अंकुश लग सके।
विज्ञापन

संगीता तिवारी ने निर्देश दिया कि आशा कार्यकर्ताओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा गांव, समाज एवं समुदाय को जागरूक करने के लिए पोषण पंचायत का आयोजन किया जाए। गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को पौष्टिक आहार की जानकारी दें। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई एवं साथ ही छह माह पूर्ण कर चुके बच्चों का अन्न प्राशन कराया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया गया। संगीता तिवारी ने इस अवसर पर महिलाओं की शिकायत भी सुनी तथा संबंधित अधिकारियों को तत्काल संज्ञान में लेकर निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार मौर्य सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें