जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के धनछुला में सोमवार को आटो बाइक की टक्कर में बाइक सवार दंपत्ति घायल हो गए थे। दोनों को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान महिला की मंगलवार की रात मौत हो गई। जबकि पति का अभी इलाज चल रहा है।
जमीन हरखोरी गांव निवासी 47 वर्षीय देवेंद्र सिंह सोमवार को अपनी पत्नी 45 वर्षीया सरिता सिंह के साथ बाइक से जीयनपुर बाजार करने जा रहे थे। अभी वे गांव के बाहर धनछुला के पास ही पहुंचे थे कि आटो ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दंपत्ति गंभीररुप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए जिला मुख्यालय स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मंगलवार की देर रात सरिता सिंह की मौत हो गई। वहीं पति देवेंद्र सिंह अभी जीवन मौत से संघर्ष कर रहे है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका एक पुत्र व एक पुत्री की मां थी। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।