सफाई कर्मियों की लापरवाही ग्रामीण परेशान कस्बा सहित ग्रामीण इलाकों में सफाईकर्मियों की लापरवाही से जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। कई दिनों से सड़कों और गलियों में पड़े कूड़ों से उठने वाली दुर्गंध से लोग परेशान हैं। शिकायत के बाद भी कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। लोगों ने ब्लाक के अधिकारियों से गंदगी से निजात दिलाने की मांग की है।
रानी की सराय ब्लाक की लगभग सभी ग्राम सभाओं में सफाईकर्मियों की लापरवाही से जगह-जगह गंदगी का अंबार देखने को मिल जाएगा। कुुछ ऐसा ही नजारा ब्लाक के सरायहाजी गांव का है। आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर गांव के बाहर सड़क के किनारे ही काफी मात्रा में कूड़ा फेंका पड़ा है। कई दिनों से कूड़ा वहां पड़ा है। जिससे उठ रही दुर्गंध से आस-पास के रहने वाले परेशान हैं। रमेश, चंद्र प्रकाश आदि ने बताया कि इसके लिए कई बार प्रधान से लगाए अधिकारियों से शिकायत की गई। लेकिन कूड़ा नहीं उठ रहा है। लगभग यहीं हाल ब्लाक के हर ग्रामसभा की है। जगह-जगह गंदगी है। सफाईकर्मी इसे लेकर लापरवाह बने हुए हैं। गांव के लोगों ने ब्लाक के अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए गांवों में सफाई कराने के साथ प्रतिदिन कूड़ा उठान कराने की मांग की है।