फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज न होने पर भीम आर्मी ने घेरा थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
दलित की हत्या के चार दिन बाद भी मुकदमा दर्ज न होने से नाराज भीम आर्मी के लोगों ने बुधवार की शाम रौनापार थाने का घेराव किया। इस दौरान भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने थानाध्यक्ष से दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सोनबुजुर्ग गांव निवासी चौथी का पुत्र योगेंद्र कुमार 20 नवंबर को खोजौली बाजार में गया था लेकिन पूरी रात वह घर नहीं आया। 21 नवंबर को उसका शव तुरकौली गांव में पाया पेड़ से लटकता हुआ मिला। उसके शव को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे उसकी हत्या करने के बाद शव को वहां लअकाया गया हो। इस मामले की जांच की तहरीर परिवार के लोगों द्वारा दी गई लेकिन अब तक पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। जिसके कारण आज हमें थाने का घेराव करना पड़ा। इस मौके पर भीम आर्मी से विपिन राव जिला उपाध्यक्ष, अनुज कुमार विधानसभा अध्यक्ष, अरविंद राणा ब्लॉक अध्यक्ष, शैलेंद्र ब्लॉक उपाध्यक्ष, राहुल कुमार ब्लॉक उपाध्यक्ष, योगेश, नीरज, वीरेंद्र, किशन आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें