तहसील क्षेत्र के खतीरपुर और धौरहरा गांव के ग्रामीणों ने दाऊदपुर गांव द्वारा अवैध तरीके से बहाए जा रहे पानी को रोकने के लिए सोमवार को सगड़ी तहसील में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने एसडीएम सगड़ी को ज्ञापन सौंपा।
सगड़ी क्षेत्र के दाउदपुर गांव द्वारा सड़क खोदकर गांव का पानी खतीरपुर, धौरहरा गांव में बहाया जा रहा है। इसके चलते फसल डूबकर बर्बाद हो रही हैं। यही हाल रहा तो फसल की कटाई भी नहीं हो पाएगी और गेहूं की बुवाई भी नहीं हो पाएगी। पानी बहा रहे दाऊदपुर गांव के ग्रामीणों ने कहा था कि हम लोग एक सप्ताह तक पानी को बहाएंगे इसके बाद बंद कर लेंगे। 15 दिन से ऊपर हो गया लेकिन अभी तक कुछ नहीं किया गया। जिसके चलते फसलें बर्बाद हो रही हैं। अगर पानी को बंद नहीं किया गया तो बहुत ही मुश्किल होगी। अगर इस तरफ ध्यान नहीं दिया गया तो लोग वृहद आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। इस मौके पर रामपति यादव, राम सूरत गोंड, रामसरीख, उमा यादव, अनिल यादव, इमरान अहमद, परमेश, अशोक यादव आदि उपस्थित थे।