फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो और घरों को घाघरा की कटान ने लीला

विज्ञापन
देवारा क्षेत्र के गागेपुर वह बगहवा में घाघरा की कटान को रोकने में जुटे श्रमिक। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
लाटघाट। सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में सात सेमी घटोत्तरी दर्ज की गई। जलस्तर घटने के साथ ही नदी में कटान तेज हो रही है। कटान के कारण बगहवा में दो और घर कट गए। राम सिंगार और रामबचन का घर घाघरा में विलीन हो गया है। 15 घर अभी भी कटान के मुहाने पर हैं।
विज्ञापन

डिघिया नाले पर सोमवार को नदी का जलस्तर 70.65 मीटर दर्ज किया गया था जो मंगलवार को सात सेमी घटकर 70.58 मीटर हो गया। यहां पर नदी का खतरा बिंदू 70.40 मीटर है। बदरहुंआ नाले पर सोमवार को नदी का जलस्तर 71. 28 मीटर दर्ज किया गया था जो मंगलवार को सात सेमी घटकर 71.21 मीटर हो गया। यहां पर नदी का खतरा बिंदू 71.68 मीटर है। विगत 24 घंटे में नदी का जलस्तर सात सेमी घटा है। नदी के जलस्तर में घटाव है पर कटान थमने का नाम नहीं ले रही है। पांच जगहों पर नदी की कटान तेज हो गई है। बगहवा गांव के पास 15 मकान नदी की कटान के मुहाने पर हैं। मंगलवार को दो मकान नदी में समा गए। नदी की तेज कटान से लोगों की चिंता बढ़ गई है। लोग अपना सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं। देवारा के लोगों की दुश्वारियां घटने के बजाए बढ़ती जा रही है। नदी के जलस्तर में आज कमी से कटान तेज हो गई है। परसिया, गांगेपुर, झगरहवा, देवारा खास राजा और वासु का पूरा में कटान तेज हो गई है। बगहवा में आज भी 15 मकान कटान की जद में हैं। राम बच्चन यादव, राम सिंगार यादव का घर कट गया है। डीएम राजेश कुमार ने सोमवार को घाघरा नदी के कटान क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान वह कटान रोकने के लिए कहा था कि 100 की जगह 200 लेबर लगाएं, बंबू क्रेट हमेशा पर्याप्त तैयार रखें।
विभाग को निर्देशित किया था कि लेबरों की संख्या 100 की जगह 200 कर दें। बंबू क्रेट बढ़ा दें और आवश्यक जरूरी कार्रवाई करें। लेकिन मंगलवार को ठीक उसका उल्टा हुआ। 100 की जगह लेबर पचास लगाए गए। बंबू क्रेट साइड पर नहीं पता लगा। गांव के अखिलेश यादव ने बताया कि कल डीएम साहब ने जो आदेश दिया उसका पालन नहीं हुआ। लेबर आ रहे हैं और घूम कर चले जा रहे हैं। मजदूरों की संख्या और कम कर दी गई। बंबू क्रेट का कोई पता नहीं है, कटान बढ़ती जा रही है और विभाग उदासीन बना हुआ है। अवर अभियंता जयधर वर्मा ने बताया कि 50 से 60 लेबर यहां साइट पर काम कर रहे हैं और कुछ लेबर बांस काटने में लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अंबुज राय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें