फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूशन पढ़ने जा रहे बालक को बालेरो ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। स्थानीय थाना क्षेत्र के खासडीह गांव के पास मंगलवार की सुबह ट्यूशन पढ़ने जा रहे बालक को बोलेरो ने रौंद दिया। इस हादसे में बालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

खासडीह गांव निवासी सात वर्षीय नूरैफ पुत्र शमीम अहमद मंगलवार की सुबह साढ़े सात बजे पैदल ही ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रहा था। सड़क पार करने के दौरान एक बोलेरो ने उसे रौंद दिया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए और सूचना पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही सरायमीर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चार भाईयों में सबसे छोटा था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक के पिता शमीम ने बोलेरो चालक समारू पुत्र रामआधार निवासी खासडीह के खिलाफ सरायमीर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें