फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने वृद्धा को रौंदा, मौके पर ही हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय। स्थानीय थाना क्षेत्र के रूदरी मोड़ पर शुक्रवार को दिन में सड़क पार कर रही वृद्धा को ट्रक ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के समय वृद्धा पति के साथ बेटे के ससुराल से वापस लौट रही थी।
विज्ञापन

कंधरापुर थाना क्षेत्र के केरिहा रेड़हा गांव निवासी गिरजा के पुत्र की ससुराल रानी की सराय थाना क्षेत्र के सम्मोपुर में है। शुक्रवार को गिरजा अपनी पत्नी 60 वर्षीया फिरता के साथ पुत्र के ससुराल आया था। दिन में लगभग तीन बजे दंपत्ति घर वापस जाने के लिए रूदरी मोड़ पर साधन पकड़ने पहुंचे। इसी दौरान वाराणसी की तरफ से आ रही ट्रक ने वृद्धा फिरता को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में फिरता की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची रानी की सराय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतका दो पुत्र व एक पुत्री की मां थी। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं दुर्घटना के बाद फरार हुए ट्रक चालक को मय वाहन पुलिस ने पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें