हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। उसमें बैठे विद्याभूषण व दयाराम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हरिनाथ व रामअचल घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर गंभीरपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। वहीं मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए।
घटना के बाद पहले से खड़ी ट्रक का चालक मय वाहन मौके से फरार हो गया। वहीं टक्कर मारने वाले ट्रेलर को पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है। चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मृतकों के घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।