अहरौला। थाना क्षेत्र के लेदौरा गांव निवासी एक व्यक्ति के घर में घुसे चोरों ने स्प्रे छिड़क कर मां-बेटी को बेहोश कर दिया और घर को खंगाल डाला। इस दौरान मिले नकदी व जेवरात को लेकर चोर फरार हो गए। कुछ देर बाद शौच कर वापस लौटी सास ने घर का हाल देखा तो उसके होश उड़ गए। घटना के बाबत पुलिस को तहरीर दे दी गई है। पुलिस प्रकरण की जांच पड़ताल कर रही है।
लेदौरा गांव निवासी जयप्रकाश पाठक पुत्र मंगला पाठक के अनुसार रविवार की रात लगभग एक बजे शौच के लिए गई थी। इस दौरान वे घर का मुख्य दरवाजा चिपका कर चली गई थी। इसी दौरान अज्ञात चोर घर में घुसे और सो रही बहू कनकलता व पोती जुही पर स्प्रे से कुछ छिड़का, जिससे दोनों अचेत हो गई। इसके बाद चोरों ने घर को खंगाल डाला। आलमारी में रखे तीन हजार नकद के अलावा दो जोड़ी कान का झाला, दो जोड़ी टप्स, एक जोड़ी कड़ा उठा ले गए। शौच के बाद महिला जब घर पहुंची तो सारा सामान बिखरा देख उसके होश उड़ गए। उसने बहू व पोती के चेहरे पर पानी छिड़का तो दोनों होश में आई। इसके बाद रात में ही यूपी 112 डायल कर घटना की सूचना दी। सुबह जयप्रकाश पाठक ने अहरौला थाने पर पहुंच कर घटना के बाबत तहरीर दिया।