फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांगेपुर श्मसान घाट के पास घाघरा की कटान हुई तेज

विज्ञापन
ेवारा क्षेत्र के गागेपुर परसिया में घाघरा की कटान। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। घाघरा नदी के जलस्तर में कमी दर्ज की गई है लेकिन इसके साथ ही कटान में तेजी आई है। दो दिन से बढ़ रहे जलस्तर में रविवार को कमी आई। दोनों गेजों पर नदी का जलस्तर खतरा बिंदू से नीचे है। गांगेपुर श्मशान घाट के पास कटान होने लगी है।
विज्ञापन

घाघरा का जलस्तर घटने के साथ ही नदी के तटवर्ती क्षेत्रों के गांवों के पास कटान हो रही है। गांगेपुर और परसिया में कटान से किसान चिंतित हैं। कटान की चपेट में खेत और बाग बगीचे आ रहे हैं। कटान गांव के कई किसान भूमिहीन हो गए हैं। कुछ किसान भूमिहीन होने की कगार पर हैं। परसिया रिंग बंधा भी कटान की चपेट में है। गांगेपुर के पास कुड़वा रिंग बंधा, गांगेपुर श्मशान घाट के पास कटान कर रही है। हालांकि पहले की अपेक्षा कटान अब कम हुई है। कटान को रोकने के लिए जो कार्य किया जा रहा था वह भी बंद चल रहा है। देवारा खास राजा के बगहवा का पूरा, झगरहवा, साधु का पूरा, बासु का पूरा के पास कृषि योग्य भूमि कटकर घाघरा में समाहित हो रही है। देवारा क्षेत्र में जाने वाले संपर्क मार्गों से पानी हट गया है लेकिन कई संपर्क मार्ग कट गए हैं जिससे आवागमन बाधित हो रहा है । लोग दोपहिया, चार पहिया वाहन से नहीं जा पा रहे हैं। किसी की तबीयत खराब होने पर मरीजों को किसी तरह से अस्पताल पर पहुंचाया जा रहा है। सूचना देने पर स्वास्थ्य विभाग की 108 नंबर एंबुलेंस बंधे पर ही आकर रुक जा रही है। शनिवार को डिघिया गेज पर घाघरा नदी का जलस्तर 70.36 मीटर दर्ज किया गया था जो रविवार को घटकर 70.24 मीटर हो गया। यहां पर नदी का खतरा बिंदू 70.40 मीटर है। वहीं बदरहुंआ गेज पर शनिवार को नदी का जलस्तर 71.34 मीटर दर्ज किया यगा था जो रविवार को घटकर 71.31 मीटर हो गया। यहां पर नदी का खतरा स्तर 71.68 मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें