फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह पूर्व अपहृत किशोरी बरामद, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। तीन माह पूर्व मेहनाजपुर थाना क्षेत्र से अपहृत हुई किशोरी को पुलिस ने बुधवार को बरामद कर लिया। वहीं अपहरण का आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस ने आरोपी का संबंधित धाराओं में चालान करने के साथ ही किशोरी को परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

गत आठ जून को मेहनाजपुर थाने में एक व्यक्ति ने तहरीर दी कि उसकी 16 वर्षीया पुत्री को साजन राजभर ने तीन जून को अपहृत कर लिया। इस तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करने के साथ ही किशोरी की बरामदगी व अपहरणकर्ता की गिरफ्तारी की कवायद में जुट गई। बुधवार को मेहनाजपुर पुलिस क्षेत्र भ्रमण पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बरवा मोड़ पर एक युवक-युवती खड़े हैं। जो कहीं भागने की फिराक में है। संभवत: दोनों आठ जून को थाने में दर्ज मुकदमे से जुड़े हुए है।
इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचते ही युवक ने इधर-उधर हटने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम साजन राजभर निवासी करसड़ा थाना मेहनाजपुर बताया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ किशोरी भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें