स्थानीय थाना क्षेत्र के अहियाई बाजार के पास बुधवार को दिन में बाइकों के बीच टक्कर हो गई। इहादसे में एक बाइक सवार शिक्षक (46) अश्विनी कुमार गिरी निवासी डूभाव थाना तरवां गंभीर रूप से घायल हो गए।
वर्तमान में वह शिक्षाक्षेत्र पल्हना पर बतौर एआरपी तैनात है और घटना के समय पल्हना से काम निपटा कर जिला मुख्यालय जा रहे थे। सूचना पर घायल को पुलिस तत्काल स्थानीय अस्पताल ले गयी जहां हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं दुसरी बाइक का चालक व एक अन्य सवार नशे में धुत्त थे। हादसे के बाद चालक तो फरार हो गया लेकिन पुलिस ने पीछे बैठे युवक सुनील पुत्र सुदर्शन निवासी रस्तीपुर तरवां को पकड़ लिया है। बाइक भी पुलिस की कस्टडी में है।