फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में मुठभेड़ों में दो इनामी घायल

विज्ञापन
गोरिया बाजार के पास पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश अकदस। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
फूलपुर कोतवाली और बिलरियागंज थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात और बुधवार की भोर में हुई मुठभेड़ में 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

पहली मुठभेड़ मंगलवार रात 10 बजे फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के हथनौरा कला गांव के पास हुई। पुलिस गांव के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर तीन युवक आते दिखे जो पुलिस को देखकर भागने लगे। इस दौरान एक ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल होकर गिर गया, जबकि दो अन्य भाग गए। घायल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान विवेक सिंह निवासी गंजोर, थाना मेहनगर के रूप में हुई। उसके पास से लूट की मोटरसाइकिल, तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। दूसरी मुठभेड़ बिलरियागंज थाना क्षेत्र के मोलनापुर पुलिया के पास बुधवार भोर में हुई। यहां बिलरियागंज व रौनापार पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी बिलरियागंज की तरफ से आ रहा एक बाइक सवार पुलिस के रोकने पर वह महराजगंज की तरफ भागने लगा। मोलनापुर पुलिया के पास उसे घेर लिया गया। इस पर उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसकी पहचान 25 हजार के इनामी अकदश निवासी दाउदपुर, थाना निजामाबाद के रूप में हुई। इसके पास चोरी की बाइक, एक असलहा, कारतूस बरामद हुआ। दोनों बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मुठभेड़ में पकड़े गए दोनों बदमाशों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- सुधीर कुमार सिंह, एसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें