फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रभारी मंत्री सुरेश राणा, बोले-मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर में नियुक्तियों की होगी जांच  

Thu, 24 Dec 2020 11:37 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
गन्ना मंत्री सुरेश राणा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश के गन्ना मंत्री एवं जिले के प्रभारी सुरेश राणा ने इस वर्ष आजमगढ़ के मेडिकल कॉलेज में हुई नियुक्तियों की जांच के निर्देश दिए हैं। कैबिनेट मंत्री से नियुक्तियों में धांधली की शिकायत की गई थी। इसके साथ ही नगर निकायों में होने वाले विकास कार्यों पर नजर रखने के साथ ही धान क्रय केंद्रों पर डीएम को सीधे नजर रखने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर 25 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रमों को लेकर जनपद के दौरे पर हैं। गुरुवार शाम साढ़े छह बजे जनपद आगमन पर उनका सर्किट हाउस पर भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों, पूर्व सांसद एवं अन्य नेताओं से जिले के हालात पर चर्चा की। इसके बाद अटल जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा की। 

मंत्री ने जिलाधिकारी को मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर में हुई नियुक्तियों की जांच कराने को कहा। कोरोना काल और इससे पहले भी मेडिकल कॉलेज में इस वर्ष कई नियुक्तियां हुई हैं। धान खरीद को लेकर भी कैबिनेट मंत्री संजीदा दिखे। डीएम को धान क्रय केंद्रों पर टोकन व्यवस्था के अनुसार खरीदारी और स्वयं मानिटरिंग के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बोरा और उठान संबंधी समस्याओं के निस्तारण के लिए कहा। बिजली बिल को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के लिए भी निर्देशित किया। डीएम को कहा कि नगरीय निकायों में विकास के लिए भेजी जा रही धनराशि से होने वाले कार्यों पर नजर रखें। इसमें काफी शिकायतें मिल रही हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें