फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर हाल में हारी सीट जीतना है भाजपा का लक्ष्य: शिवप्रताप

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य हर हाल में हारी सीट को जीतना है। इसके लिए कार्यकर्ता अभी से तैयारियों में जुट जाए। जहां कहीं भी कमियां है उसे दूर कर लिया जाए ताकि आगामी विधान सभा चुनाव में पार्टी को हर हारी हुई सीट पर जीत मिल सके। उक्त बातें राज्यसभा सांसद व पूर्व मंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने बृहस्पतिवार को जीयनपुर व अजमतगढ़ मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

एमएस पब्लिक स्कूल चंगईपुर में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हम कैसे चुनाव लड़ें एवं कैसे चुनाव को जीतें इस पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है। पिछले चुनाव में जो कमियां रह गई है, उसे दूर कर के ही हम सगड़ी विधान सभा सीट पर चुनाव जीतने में सफल हो सकते है। उन्होंने कहा कि यदि क्षेत्रीय भाजपा कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ आज से ही तैयारियों में लग जाए तो निश्चित तौर पर आगामी विस चुनाव में यह सीट भाजपा की झोली में होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाए और उसका लाभ भी दिलाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का कृषि कानून किसानों के लिए नया रास्ता खोलेगा। विपक्षी दल किसानों को इस कानून की आड़ में बरगलाने का काम कर रहे है। इस अवसर पर चंद्रशेखर सिंह, देवेंद्र , जयप्रकाश, प्रेमप्रकाश राय, सोनू सिंह, संजय राम, सत्यप्रकाश, शैलेश राय, दुर्गेश मिश्रा, प्रशांत शर्मा, प्रेम सिंह, मुकुल राय, ज्ञानेंद्र मिश्र, शिव गोपाल, राधेश्याम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें