फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ियों को दी गई खेल सामग्री किट, जन कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पवई। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा मंगलवार को विकास खंड पवई में युवक व महिला मंगल दल प्रोत्साहन वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं को जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही युवा खिलाड़ियों को किट प्रदान कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि फूलपुर पवई विधायक अरूणकांत यादव ने युवाओं को फुटबाल, बालीबाल, नेट, स्किपिंग रोप, डिप्स स्टैंड व इंफलेटर आदि खेल सामग्री वितरित करते हुए कहा कि युवा देश और जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के बीओ बीरेंद्र सिंह ने कहा की विभाग का मकसद युवाओं को फिट रखना और उन्हें आगे बढ़ाना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीरेंद्र सिंह व संचालन संतोष पांडेय ने किया । अविनाश पांडेय, सूरज अग्रहरी व रामप्रीत मौर्य सहित दर्जनों युवा खिलाड़ी उपस्थित रहे।
खिलाड़ियों में प्रोत्साहन स्वरूप खेल किट का हुआ वितरण
आजमगढ़। तरवां स्थित चौरी बेलहा महाविद्यालय के सभागार में मंगलवार को कार्यक्रम का आयोजन कर प्रोत्साहन स्वरूप खेल किट वितरित किया गया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी तरवां राजीव कुमार शर्मा ने युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से 20 युवक मंगल दल व 29 महिला मंगल दलों कोे चार वालीबाल, चार फुटबाल, दो वालीबाल नेट, दो इन्फ्लेटर, दो जोड़ा डिप्स स्टैंड, एक स्किपिंग रोप वितरित किया। उन्होंने कहा कि 49 दलों को खेल सामग्री दी जा रही है, जिससे गांवों में खेल गतिविधियां संचालित होंगी। इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी तरवां जगदीश प्रसाद यादव, पूर्व सदस्य जिला पंचायत रामा राजभर, संग्राम सिंह, डा. विजेंद्रनाथ सिंह, जितेंद्र, रामाश्रय यादव, फतिंगन अहमद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें