फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग ने अभियान चलाकर लगाया मीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंद्राबाजार। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार बिंद्राबाजार क्षेत्र में अभियान चलाया। विद्युत उपभोक्ताओं के घर में मीटर लगाए गए। साथ ही लोगों को मीटर लगाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान बहुतायत लोगों ने अपने घरों में मीटर लगवाएं। कई ने मीटर नहीं भी लगवाया। अधिकारियों ने बकाएदारों से जल्द से जल्द बिजली जमा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र मोहम्मदपुर के अंतर्गत आने वाले बिंद्राबाजार में विभागीय अधिकारियों ने मीटर लगाया। जांच के दौरान कुछ लोगों ने मीटर के चार्ज को लेकर सवाल खड़ा किया। एसडीओ मनोज वर्मा ने बताया कि बिंद्राबाजार फीडर की मॉनिटरिंग की जा रही है। इस फीडर पर जब बिजली की क्षतिपूर्ति 15 प्रतिशत हो जाएगा तो इस फीडर पर विभाग द्वारा 24 घंटे लगातार बिजली उपलब्ध करा दी जाएगी। इससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि बिजली का मीटर लगाने का चार्ज निशुल्क है। यदि कोई चार्ज मांगता है तो शिकायत करें उसपर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें