विस निजामाबाद के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी अपना राजनैतिक वजूद खो चुकी हैं। कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करें, समितियों का ठीक प्रकार से सत्यापन करें व उनको गतिशील बनाएं।
प्रदेश उपाध्यक्ष ने उक्त बातें बृहस्पतिवार को विधानसभा निजामाबाद के कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करने के दौरान कहा। उन्होंने कहा कि आज देश व प्रदेश में भाजपा अपने कार्यो से जनता में लोकप्रिय है। सरकार ने कोरोना काल में सराहनीय कार्य किया है। लोगों का मुफ्त इलाज, वैक्सीनेशन, राशन दिया। कोरोना काल में कोई भूखा नही सोया। जनता पुन: उप्र में भाजपा की सरकार देखना चाहती है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनोद राय, विधानसभा प्रभारी डॉ अशोक सिंह, सीता चौहान, शेर बहादुर सिंह, डॉ शैलेंद्र नाथ यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। इसके पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय व जिला महामंत्री जिला महामंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में लोहरा टोल प्लाजा, बूढ़नपुर, कौड़िया, मंदुरी, बीबीपुर, निजामाबाद में किया गया। इस दौरान उन्हें निजामाबाद की विश्व प्रसिद्ध ब्लैक पाटरी भेंट किया गया।