फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीनेशन के दौरान उड़ी सोशल डिस्टेसिंग की धज्जियां

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय। कस्बा स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार को वैक्सीनेशन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान लोग सोशल डिस्टेसिंग को भूल गए। वहीं स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात कुछ पुलिस वाले लोगों की भीड़ के आगे लाचार दिखे और एक कोने में बैठ कर तमाशा देखते रहे। वहीं केंद्र प्रभारी यह कहकर अपनी जिम्मेदारी की इतिश्री कर दी कि लोग मान नहीं रहे हैं तो हम क्या करें।
विज्ञापन

तीसरी लहर आने वाली है, इसे लेकर सभी परेशान हैं। ऐसे में जिन्होंने अभी तक कोविड-19 का टीका नहीं लगवाया है। वह भी स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंच कर टीका लगवा रहा है। तीसरी लहर को देखते हुए सरकार ने स्वास्थ्य केंद्रों पर तत्काल रजिस्ट्रेशन की सुविधा प्रदान कर दी है। शनिवार को वीकेंड लाकडाउन पर रानी की सराय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीन लगवाने के लिए भारी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए थे। इस दौरान पंजीकरण के लिए काफी लंबी लाइन लगी थी। लेकिन यहां लोग दो गज की दूरी के नियम को ताक पर रखकर एक-दूसरे से सटकर खड़े नजर आए। जिसे देखकर यही कहा जा सकता है कि लोग तीसरी लहर को लेकर सचेत नही है। जबकि स्वास्थ्य केंद्र पर लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की तैनाती भी की गई थी। इसके बावजूद लोग सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं करते दिखे। उधर इस संबंध में स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी सत्य प्रकाश गौतम से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि भीड़ को नियंत्रित करने और सोशल डिस्टेंसिंग नियम का पालन कराने के लिए पुलिस लगाई गई है। लेकिन लोग मान ही नहीं रहें हैं। ऐसे में हम लोग क्या करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें