आजमगढ़। जिले में गुरू पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जिले के विभिन्न आश्रमों में धार्मिक अनुष्ठान एवं गुरू पूजन कार्यक्रम कोरोना नियमों का पालन करते हुए संपन्न हुआ। जहां सभी भक्तों ने अपने-अपने गुरुओं की पूजा अर्चना की और गुरु दक्षिणा भेंट कर उनसे अपने कुशलता का आशीर्वाद लिया। वहीं वक्ताओं ने गुरुओं को समाज की सच्ची संपत्ति बताया।
परशुराम सेवा समिति ने सिलनी स्थित चंद्रमा ऋषि के आश्रम स्थित परशुराम मंदिर पर वैदिक रीति से गुरू पूर्णिमा का पर्व मनाया। इस मौके पर संरक्षक पंडित सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन, संजय कुमार पांडेय, मंदिर के महंत बमबम गिरी, अरुण कुमार पाठक, डा. एचएन पाठक, महंत संजय पांडेय आदि मौजूद रहे। सरायमीर: जय गुरुदेव आश्रम खानपुर में कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए गुरू पूर्णिमा पर्व मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय उपदेशक सतीश चंद महाराज ने श्रद्धालुओं को गुरू की महत्ता के बारे में बताया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामचरन यादव, संदीप पाल, डा. जे पी यादव, डा. मिठाई लाल चौहान, भाने मौर्य, राम भुवन मौर्य, संतोष प्रधान आदि उपस्थित थे।
रानी की सराय: क्षेत्र के सेठवल स्थित जेपीआर गर्ल्स डिग्री कालेज में गुरू पूर्णिमा पर्व मनाया गया। प्रबंधक शैलेश कुमार राय ने कहा कि इस समाज की सच्ची संपत्ति गुरू है। वे इस समाज के प्राण हैं। वे जनमन के नायक हैं। वे किसी पद या सम्मान का मोहताज नहीं होते हैं। गुरू ही देश के अनमोल रत्न हैं। एक गुरू की भूमिका समाज निर्माण में अक्षुण्ण और अतुलनीय है। इससे उत्तम अन्य कोई कार्य नहीं है। इस अवसर डा. इश्तेयाक अहमद, भरत यादव, बृजेश यादव, अनिल दूबे, श्रीमती विनीता राय, मोबिन, अंजली, रेनू, शालिनी, दीप्ति, खुश्बू, पूजा, अर्चना आदि मौजूद रही। पल्हनी: मानव उत्थान सेवा समिति हंसनगर मूसेपुर में गुरुपूर्णिमा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महात्मा शरणानंद ने लोगों को संबोधित किया। इस अवसर पर राजमणि यादव एडवोकेट, अंबिका प्रसाद यादव, अशोक सिंह, रामबदन यादव, प्रेमचंद यादव आदि उपस्थित रहे। अहरौला: क्षेत्र के विभिन्न मठों और मंदिरों में गुरु पूर्णिमा पर गुरू की पूजा अर्चना और वंदना की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। दुर्वासा महामंडलेश्वर श्रीश्री 1008 ब्रह्मलीन संत मोनी बाबा के आश्रम गहजी महिपालपुर में महंत हरिप्रसाद दास ने पूजा अर्चना के बाद गुरु दीक्षा देने का कार्य शुरू कया। दोपहर से प्रसाद वितरण का कार्य शुरू हुआ जो देर शाम तक चलता रहा। बिंद्राबाजार: गंभीरपुर (कोनौली) में बाबा विश्वनाथ दास मंदिर के पुजारी पंडित राम ललक मिश्रा को पूर्व मंत्री भाजपा नेता डा. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने अंग वस्त्र देकर आशीर्वाद लिया।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कोल घाट स्थित मां गायत्री के मंदिर पर हवन पूजन करते श्रद्घालु।- फोटो : AZAMGARH