फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद का पनाहगाह अब बनेगा सरस्वती का धाम: अमित शाह

विज्ञापन
यशपालपुर आजमबांध में विश्वविद्यालय की शिलांयास करते गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आद? - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। आतंकवाद की पनाहगाह के रूप में जाना जाने वाला आजमगढ़ में अब सरस्वती का धाम बन रहा है। अब परिवर्तन की शुरूआत होगी और यहां के सभी विधानसभा सीटों पर कमल खिलेगा। यह बात गृहमंत्री अमित शाह ने राज्य विश्वविद्यालय के शिलान्यास के बाद सभा में कही। उन्होंने कहा कि पांच साल के भाजपा शासन में प्रदेश की जीडीपी छठवें स्थान से दूसरे पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आजमगढ़ देश विरोधी ताकतों का अड्डा बन गया था पर परिवर्तन की शुरूआत हो चुकी है। भाजपा ने प्रदेश में 10 विश्वविद्यालय स्थापित करने का वादा किया था, जिसे पूरा कर दिया गया। आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय दसवां है। आजमगढ़ आतंकवाद का गढ़ बन गया था लेकिन अब यहां का युवा शिक्षित होकर देश के विकास में योगदान करेगा। मुख्यमंत्री से अपील करूंगा कि इस विश्वविद्यालय का नामकरण विदेशी आक्रांताओं से मुक्ति दिलाने वाले सुहेलदेव के नाम पर करें। प्रदेश में पहले जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण का राज चलता था लेकिन योगी आदित्यनाथ ने उस पर विराम लगा दिया।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश जीडीपी के मामले में छठवें स्थान पर था। आज वह दूसरे स्थान पर हो गया है। उन्होंने कहा कि जैम का हमारे लिए मतलब जन-धन, आधार कार्ड और मोबाइल है लेकिन सपा के लिए इसका मतलब जिन्ना, आजम और मुख्तार है। आप तय करें कि आपको कौन सा जैम चाहिए। अखिलेश यादव को इलेक्शन आते ही जिन्ना महान दिखने लगते हैं और योगी ने पूर्वांचल से मच्छर और माफिया को खदेड़ दिया है। अयोध्या में भव्य मंदिर बन रहा है और उसका ध्वज आसमान से बात करेगा। जनसंघ के गठन से हम कश्मीर से धारा 370 हो हटाने की बात करते थे। दृढ़ निश्चय से 70 साल की इस समस्या को मोदी सरकार ने 70 मिनट में खत्म कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें