फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोले नवागत डीएम पहले जोड़ेंगे हाथ फिर भी नहीं लगाया मास्क, तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
समाजवादी छात्रसभा के राष्ट्रीय सचिव सुनील यादव के ठेकमा आने पर स्वागत करते लोग। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
जनपद के नवागत डीएम अमृत त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार की शाम मुख्य कोषागार कार्यालय में कार्यभार ग्रहण कर लिया। इसके बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में मीडिया से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं से अवगत कराया और कोरोना पर काबू के लिए सलाह भी मांगी। कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि हर कोई मास्क लगाए। इसके लिए हाथ भी जोड़ेंगे अगर जरूरत पड़ी सख्ती बरतेंगे।
विज्ञापन

तबादले के कुछ ही घंटे के बाद लखनऊ से आजमगढ़ पहुंचे नवागत डीएम अमृत त्रिपाठी ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में कोरोना के प्रति आगाह कर मास्क सैनिटाइजर के महत्व को बताया। नवागत डीएम ने अपनी प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से कोरोना की तीसरी लहर तेजी से आ रही है उस पर काबू करना सबसे बड़ी चुनौती है। इसमें सबसे बड़ा कार्य वैक्सीनेशन का होना है। उनका लक्ष्य रहेगा कि इस माह के अंत तक जनपद में 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन का कार्य पूरा करा लिया जाए। वर्तमान में वैक्सीनेशन के मामले में आजमगढ़ पूरे प्रदेश में आठवें स्थान पर है लेकिन अभी भी कई कार्य अधूरे हैं। उन्होंने कहा कि डबल डोज वैक्सीनेशन के बाद भी ओमिक्रॉन सेंधमारी कर रहा है लेकिन वैक्सीनेशन से इसका ज्यादा असर नहीं होगा। वैक्सीनेशन के प्रति लोगों को जागरूक तो किया ही जाएगा इसके अलावा लोगों को प्रेरित करने के लिए आपस में प्रतिस्पर्धा भी कराई जाएगी।
ला एंड आर्डर से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। 2008 बैच के आईएएस अमृत त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने अपनी सेवा की शुरुआत पूर्वांचल के गाजीपुर जिले के जमनिया तहसील से की थी इसलिए यहां की मूल समस्याओं से वह पूरी तरीके से अवगत हैं।

कोषागार में कार्यभार ग्रहण करते नवागत जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें