फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह वर्षीया मासूम संग रेप, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने घर में घुसकर एक छह साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करने के साथ ही आरोपी को सोमवार की सुबह एक राइस मिल के पास से गिरफ्तार कर लिया। घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

मासूम बालिका रविवार की शाम अपने घर पर अकेली थी। मां शौच के लिए गई हुई थी। इसी दौरान दीपचंद उर्फ मोनू नामक युवक घर में घुस गया और अंदर से दरवाजा बंद कर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। मां शौच से लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद था और उसकी बेटी चिल्ला रही थी। कई बार दरवाजा पीटने पर दीपचंद ने दरवाजा खोला और दरवाजे पर खड़ी मासूम की मां को धक्का देते हुए भाग खड़ा हुआ। मां ने थाने पर पहुंच कर दीपचंद के खिलाफ नामजद तहरीर दिया। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया और आरोपी की तलाश में जुट गई। सोमवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नामजद आरोपी को राइस मिल गोदाम के पीछे से गिरफ्तार कर लिया। वहीं बच्ची को मेडिकल मुआयने के लिए भेजा गया है। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें