फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ आगमन: यशपालपुर आजमबांध में होगी अमित शाह की जनसभा, राज्य विश्वविद्यालय का करेंगे शिलान्यास

Mon, 08 Nov 2021 11:24 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 13 नवंबर को अाजमगढ़ अाएंगे। वह तहसील सदर के आजमबांध-यशपालपुर में नए राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे। प्रशासन युद्ध स्तर पर तैयारियां कर रहा है। 
विज्ञापन
यशपालपुर-आजमबांध में गृह मंत्री के कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर।। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 13 नवंबर को तहसील सदर के आजमबांध-यशपालपुर में नए राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही वहीं पर जनसभा करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर जाने के लिए दोनों तरफ से रोड बनाए जा रहे हैं। साथ ही कार्यक्रम स्थल के समीप तीन हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। इसके पूर्व अकबेलपुर में जनसभा कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी।

विज्ञापन


प्रशासन युद्ध स्तर पर तैयारियां कर रहा है। लंबे इंतजार व संघर्ष के बाद आखिरकार राज्य विश्वविद्यालय बनने का सपना पूरा होने जा रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के हाथों 13 नवंबर को राज्य विश्व विद्यालय का शिलान्यास होगा। हालाकि उनके आने से  पहले पांच नवंबर यानी शुक्रवार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आजमगढ़ में पहुंचकर कार्यक्रम व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले चुके हैं।

उन्होंने प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस महकमे को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए थे। मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने बताया कि आजमगढ़ मुख्यालय से विश्वविद्यालय की दूरी करीब 16 किमी है। गाजीपुर हाइवे को विश्व विद्यालय से जोड़ने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने बताया कि करीब 52.27 एकड़ भूमि में  कुलपति आवास व छात्रावास के लिए यहां पर भूमि है।
विज्ञापन


सीडीओ ने बताया कि आजमबांध में राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास होगा। इसके बाद वहीं पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व अकबेलपुर में जनसभा स्थल चिन्हित किया गया था। अब आजमबांध में ही जनसभा भी होगी। कार्यक्रम स्थल को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जहां पर गृहमंत्री का कार्यक्रम होगा वहां पार्किंग की भी व्यवस्था की जा रही है।

कार्यक्रम स्थल पर जाने के लिए दोनों तरफ से रोड बनाए जा रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि 13 नवंबर को गृहमंत्री के साथ डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा भी आएंगे। तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। पूरा प्रयास है कि किसी प्रकार की कोई कमी न हो, सुरक्षा-व्यवस्था के भी सुदृढ़ इंतजाम किए जा रहे हैं। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा हेलीपैड भी बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें