फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरक्की की डगर पर उड़ चला ‘पूर्वांचल’

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सुल्तानपुर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयर शो के बीच पूर्वांचल एक्सप्रेस-वेे का लोकार्पण किया। इसके साथ ही ‘पूर्वांचल’ के लोगों की उम्मीदें तरक्की की डगर पर उड़ान भरने लगी हैं। आजमगढ़ के लोगों ने भी फाइटर प्लेन की हवाई करतब का नजारा देखा। इसके लिए सिधारी स्थित राहुल सांकृत्यायन प्रेक्षागृह में सूचना विभाग की ओर से इसका सजीव प्रसारण की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

लखनऊ से गाजीपुर के बीच पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से 341 किलोमीटर का सफर पांच से छह घंटे में पूरा होगा और आजमगढ़ से जाने में तो महज साढ़े तीन घंटे ही लगेंगे। छह लेन चौड़ी इस सड़क पर जाम भी नहीं लगेगा। राहुल प्रेक्षागृह में उद्घाटन समारोह का नजारा लेने के लिए जिले के जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे। शहर के कई अन्य स्थानों पर भी सजीव प्रसारण किया गया।
पूर्वी उत्तर प्रदेश की आठ करोड़ की आबादी को एक्सप्रेस-वे से नई रफ्तार मिलने की आस है। रफ्तार, कारोबार और रोजगार तीनों बढ़ेंगे। एक्सप्रेस-वे के दोनों तरफ औद्योगिक गलियारा बनाया जाना है। इसके लिए पांच जगहों का प्रस्ताव भेजा गया है। औद्योगिक क्षेत्र विकसित होने पर लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा। व्यापारियों का कहना है कि माल की डिलिवरी जल्दी होने पर उनके कारोबार को भी पंख लग जाएंगे। समारोह में सदस्य विधान परिषद यशवंत सिंह, बीजेपी जिलाध्यक्ष आजमगढ़ ध्रुव सिंह, बीजेपी जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय, अन्य जन प्रतिनिधिगण व मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र समेत तमाम नेता और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे से मिलेगा फायदा
-ईंधन खपत कम होगी, प्रदूषण भी घटेगा
-कृषि, वाणिज्य, पर्यटन तथा उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा
- हैंडलूम, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां, भंडारण गृह, डेयरी उद्योग को मिलेगी मदद
- आठ प्रसाधन ब्लॉक और जन सुविधा परिसर बनेंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें