आजमगढ़ जिले के कुख्यात अपराधी ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह गिरोह के सक्रिय सदस्य को जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त की गिरफ्तारी बुधवार की सुबह उसके घर से ही हुई। पकड़ा गया आरोपी गैंगस्टर एक्ट में वांछित था।
एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश के टॉप-10 अपराधी ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह गिरोह के सक्रिय सदस्य रामकरन यादव पुत्र स्व. अर्जुन यादव निवासी हरई इस्माइलपुर की पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी। बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि रामकरन यादव अपने घर आया हुआ है।
इस पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर उसे उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। रामकरन के खिलाफ भी चार मुकदमें दर्ज है। वह कुंटू सिंह गिरोह का सक्रिय सदस्य है।