फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी ने रोका 12 गन्ना पर्यवेक्षकों का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सर्वेक्षण के बाद पांच अगस्त से कृषकों के आंकड़ों का ग्रामवार प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसके लिए जनपद में कुल 25 टीमें लगाई गई हैं। सट्टा प्रदर्शन में लापरवाही मिलने पर जिला गन्ना अधिकारी अशर्फीलाल ने 12 गन्ना पर्यवेक्षकों का वेतन अवरूद्घ करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि सट्टा प्रदर्शन की मानीटरिंग के लिए जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूप की स्थापना की गई है। जिसके प्रभारी कनिष्ठ सहायक दीपक कुमार है। उनके द्वारा प्रत्येक गन्ना पर्यवेक्षक से दूरभाष पर सट्टा प्रदर्शन के प्रगति की जानकारी ली जा रही है। जिसके क्रम में गन्ना पर्यवेक्षक धीरेंद्र कुमार, रमेश प्रसाद, अच्छेलाल सोनकर, शशिभूषण सिंह, राजीव नयन मिश्र, रणविजय वर्मा, लालमणि सोनकर, हरीश चंद्र यादव, अजीत कुमार सिंह, बलिराम राम, रामाश्रय जैसल और हरिनारायन राम अलग-अलग तिथियों में अनुपस्थित मिले। इस पर सभी गन्ना पर्यवेक्षकों के वेतन को अवरूद्घ करते हुए कड़ी चेतावनी दी गई है। इसके बाद भी अगर इनके कार्यों में लापरवाही पाई जाती है तो इनके निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें