मौके पर दो व्यक्ति भट्ठी ब्लोवर लगा कर देशी तमंचे का निर्माण कर रहे थे। जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। इनके पास से 12 तैयार देसी तमंचा, सात कारतूस, चार खोखा कारतूस, अवैध असलहा बनाने के उपकरण आदि बरामद किए गए। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम जयप्रकाश सिंह उर्फ पासे सिंह निवासी ममरखापुर थाना कोतवाली व राजेश पुत्र सुधई निवासी रोशनगंज थाना रौनापार बताया।
दोनों ने बम्हौर में असलहा बनाने की ट्रेनिंग लेने की बात भी बताई है। चुनाव के मद्देनजर वे असलहों की डिमांड पूरी करने के लिए इन दिनों रात में 10 से चार बजे तक काम कर रहे थे। दोनों का पुलिस ने संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है।