फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में सड़क हादसों में तीन की मौत, मिर्जापुर में ट्रेलर से टकराई बाइक, युवक की जान गई

Mon, 31 Jan 2022 10:12 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़/मिर्जापुर

सार

पुलिस ने सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर सोमवार को घने कोहरे के चलते बाइक सवार रन्नोपट्टी गांव के सामने खड़े ट्रेलर से टकरा गया। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि किशोरी समेत दो लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


आजमगढ़ के जहानागंज थाना क्षेत्र में इटौरा जेल के पास सोमवार की भोर में ट्रक व पिकअप की टक्कर में पिकअप चालक कैलाश यादव(22) पुत्र सुबेदार निवासी रसूलपुर दुधहरा थाना कोतवाली देवगांव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके पर ही वाहन छोड़ कर फरार हो गया। मृतक चार बहनों का इकलौता भाई था।

दूसरी घटना शहर कोतवाली के हाफिजपुर चौराहे पर रविवार की रात हुई। उकरौड़ा गांव निवासी धर्मवीर सिंह(25) जनरल स्टोर चलाता है। रविवार की रात वह दुकान का सामान लेकर घर लौट रहा था कि ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घायलावस्था में उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

मृतक की अप्रैल में शादी थी और वह दो भाईयों में बड़ा था। तीसरी घटना कंधरापुर थाना के फूलेहरा गांव के पास हुई। इसमें कार व स्कूटी की टक्कर हो गई। जिसमें स्कूटी सवार चंद्रभूषण सिंह(41) निवासी चेवता थाना कप्तानगंज घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया जा रहा था कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

इस हादसे में स्कूटी पर सवार मृतक की बेटी तान्या व भांजा आदर्श भी घायल हुए हैं। दोनों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं, मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र के बोकरिया फाल गांव में एक किशोरी के यहां रविवार की रात जन्मदिन की पार्टी में आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। इसमें नर्तकियां भी आईं थीं।

बोकरिया फाल निवासी राजन (20) पुत्र कल्लू अपने चचेरे भाई अर्जुन (28) पुत्र खिचड़ू व एक किशोरी के साथ एक ही बाइक से नर्तकियों को घर छोड़ने के लिए जा रहे थे। एक बाइक पर राजन व उसका चचेरा भाई और एक नर्तकी थी। दूसरी बाइक पर दो नर्तकियों को एक युवक लेकर प्रयागराज जनपद के टिकरी गांव जा रहा था।
 
विज्ञापन

रास्ते में जिगना थाना क्षेत्र के रन्नोपट्टी गांव के सामने एक ट्रेलर खड़ा था। कोहरे के चलते बाइक सवार राजन ट्रेलर से जा टकराया। हादसे में बाइक चला रहे राजन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अर्जुन और किशोरी घायल हो गई। पीछे से आ रहे दूसरे बाइक सवार ने पुलिस और परिजनों को हादसे की सूचना की।

पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया। युवक की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक दो भाइयों में छोटा और अविवाहित था। गंभीर रूप से घायल अर्जुन आर्केस्ट्रा संचालक था। घायल किशोरी को हल्की चोट लगी है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें