फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में जहर खाने का मामला: पूर्व सीएम अखिलेश के ट्वीट से माहौल और गर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 09 Oct 2021 11:39 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

अखिलेश यादव द्वारा इस घटना को लेकर किए गए ट्वीट ने मामले के और गर्म कर दिया है। अपने ट्वीट में अखिलेश यादव ने कहा है कि दुष्कर्म के आरोपियों पर कार्रवाई ने होने आहत महिला ने थाने में की आत्महत्या- अत्यंत दुखद। 
विज्ञापन
पूर्व सीएम अखिलेश यादव।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के मेहनाजपुर थाने पर महिला द्वारा जहर खा लेने और अस्पताल जाते समय मौत हो जाने की घटना से महकमे में हड़कंप मच गया है। महिला की शिकायत के बाद जिस आरोपी को बचाया जा रहा था, पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। तो वहीं प्रभारी थानाध्यक्ष को निलंबित भी कर दिया गया है। डीआईजी अखिलेश कुमार व एसपी सुधीर कुमार सिंह देर शाम थाने पर पहुंचे और घटना क्रम की जानकारी भी लिया। 

विज्ञापन


महिला की मौत के बाद पुलिस महकमा जागा और उसकी मौत के बाद आरोपी अनिल कुमार सिंह को गिरफ्तार भी कर लिया। पुलिस यदि उसी समय सक्रिय हो गई होती और कार्रवाई की होती तो शायद महिला की जान बच जाती। थाने पर महिला द्वारा जहर खाने और अस्पताल जाते वक्त मौत हो जाने की घटना ने महकमे को पूरी तरह से हिला कर रख दिया है। डीआईजी अखिलेश कुमार व एसपी सुधीर कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर घटनाक्रम की जानकारी लिया। 

विज्ञापन

एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि महिला ने मारपीट, छेड़खानी के साथ ही दुष्कर्म का भी आरोप लगाया था। स्थानीय पुलिस की लापरवाही के चलते घटनाक्रम घटित हुए है। जिसे देखते हुए प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। महिला की मौत होना दुखद है। अब विवेचना के दौरान जो भी बात सामने आएगी, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। महिला व आरोपी के घर के बीच की दूरी लगभग 500 मीटर है। आरोपी गांव का प्रतिष्ठित व्यक्ति बताया जा रहा है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि वास्तव में घटना क्या हुई है।


वहीं अखिलेश यादव द्वारा इस घटना को लेकर किए गए ट्वीट ने मामले के और गर्म कर दिया है। अपने ट्वीट में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि दुष्कर्म के आरोपियों पर कार्रवाई ने होने आहत महिला ने थाने में की आत्महत्या- अत्यंत दुखद। यह घटना भाजपा सरकार के मुंह पर तमाचा है जो बड़े दावे कर प्रदेश में आम जनमानस को न्याय देने की बात करती है। दोषी पुलिस अधिकारियों एवं आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करें सरकार। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें