फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर विस्फोट में एक और जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र में बीते 24 सितंबर को हुए सिलिंडर विस्फोट की घटना में घायल एक युवती ने शनिवार की सुबह वाराणसी में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना में मरने वालों की कुल संख्या अब चार हो गई है। युवती के मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

निजामाबाद के शंघईपुर जोगियाना गांव में 24 सितंबर की शाम लालमन के घर गैस रिसाव के चलते सिलिंडर विस्फोट हो गया था। इस घटना में दो व्यक्तियों के मकानों की छत ढह गई थी। जिससे 14 लोग मलबे में दब व झुलस गए थे। सभी को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया जहां से पांच लोग रेफर कर दिए गए। महसर की 25 सितंबर को वाराणसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी। इसके बाद हाकुर पुत्र ढेलई ने 28 सितंबर को दम तोड़ दिया था। वहीं 15 वर्षीय सैफ की भी इस दिन मौत हो गई थी। वहीं शनिवार की सुबह 19 वर्षीया नाज ने भी दम तोड़ दिया। नाज के मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिजनो व ग्रामीणों में कोहराम मच गया। अब तक इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़ कर चार हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें