फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, साले की मौत, जीजा घायल, झपकी आने से बाइक हो गई थी अनियंत्रित

Thu, 14 Mar 2024 08:30 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

Road Accident: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बेहटामुजावर थाना क्षेत्र में रसूलपुर रूरी गांव के पास पीछे बैठे साले शिवम मिश्रा को अचानक झपकी आ गई। इससे तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर में लगी लोहे की सुरक्षा जाली से टकरा गई। जाली की धार से शिवम मिश्रा की गर्दन में गहरी चोट आई, जबकि बहनोई घायल हो गया।
विज्ञापन
Road Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर लगी सुरक्षा जाली से टकरा गई। हादसे में साले की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा जीजा घायल हो गया।

विज्ञापन


आजमगढ़ जिले के थाना तरवा के गलवा गांव निवासी राहुल दुबे (28) मऊ जिले के थाना मोहम्मदाबाद के गांव रियाम निवासी साले शिवम मिश्रा (20) के साथ बाइक से लखनऊ से आगरा जा रहा था। बाइक बहनोई राहुल चला रहा था।

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बेहटामुजावर थाना क्षेत्र में रसूलपुर रूरी गांव के पास पीछे बैठे साले शिवम मिश्रा को अचानक झपकी आ गई। इससे तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर में लगी लोहे की सुरक्षा जाली से टकरा गई। जाली की धार से शिवम मिश्रा की गर्दन में गहरी चोट आई, जबकि बहनोई घायल हो गया।
विज्ञापन


यूपीडा और पीआरवी ने दोनों को बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। बहनोई राहुल का इलाज चल रहा है। बेहटामुजावर थाना प्रभारी फूल सिंह ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें