फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ओमप्रकाश राजभर के बयान के बाद पीला गमछा ओढ़ तहसील पहुंची महिला, जानें- फिर क्या हुआ...

Thu, 14 Mar 2024 07:06 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

Azamgarh News: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की महिला कार्यकर्ता तारा देवी ने बताया कि पीला गमछा ओढ़ कर तहसील पहुंचने पर उसका काम आसानी से हो गया। मंत्री जी ने जो कहा उसका असर यहां देखने को मिला। एक दंपति की समस्या लेकर यहां आई थी और उसका निदान अधिकारियों ने करा दिया। इतना ही नहीं पीला गमछ़ा ओढ़ कर पहुंचने पर अधिकारियों ने सम्मान भी दिया।
विज्ञापन
पीला गमछा ओढ़ कर तहसील कर्मी के पास बैठी तारा देवी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बयान का असर कार्यकर्ताओं पर दिखने लगा है। अब वे अधिकारियों के पास पीला गमछा ओढ़ कर समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। इससे उनका काम भी आसनी से हो जा रहा है। आजमगढ़ में एक महिला कार्यकर्ता भी पीला गमछा ओढ़ सदर तहसील पहुंची और उसका काम भी आसानी से हो गया। 

विज्ञापन




मंत्री पद की शपथ लेने के बाद ओम प्रकाश राजभर ने एक बयान दिया था। जिसमें उन्होंने कहाथिा कि पीला गमछा ओढ़ कर अधिकारियों के पास जाए। इससे संबंधित अधिकारियों को आपी की शक्ल में ओम प्रकाश राजभर नजर आएंगे और आप का काम आसानी से हो जाएगा। मंत्री ओम प्रकाश के इस बयान का असर भी कार्यकर्ताओं पर पड़ा है। बुधवार को एक महिला कार्यकर्ता पीला गमछा ओढ़ कर सदर तहसील अपने काम के लिए पहुंच गई और उसका काम भी आसानी से हो गया। 
विज्ञापन


सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की महिला कार्यकर्ता तारा देवी ने बताया कि पीला गमछा ओढ़ कर तहसील पहुंचने पर उसका काम आसानी से हो गया। मंत्री जी ने जो कहा उसका असर यहां देखने को मिला। एक दंपति की समस्या लेकर यहां आई थी और उसका निदान अधिकारियों ने करा दिया। इतना ही नहीं पीला गमछ़ा ओढ़ कर पहुंचने पर अधिकारियों ने सम्मान भी दिया।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद में थाने पर पीला गमछा उतरवा दिए जाने के प्रश्न पर तारा देवी ने कहा कि वहां क्या हुआ नहीं मालूम लेकिन यहां मंत्री जी के बयान का पूरा असर दिख रहा है। सम्मान मिल रहा है और समस्या का समाधान भी हो रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें