फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को गोली मार कर एक लाख की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर। क्षेत्र के जियासड़ गांव के पास शनिवार की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार कर एक लाख रुपये नकद व मोबाइल लूट लिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

कटाई गांव निवासी हरेंद्र पासवान (35) शनिवार की सुबह अपनी बहन के घर बछवल से कटाई गांव जा रहा था। सिंहपुर-मेंहनगर मार्ग पर जियासड़ गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया। बिना कुछ पूछ ही उसे गोली मारी और उसके पास से एक लाख रुपये नकद व मोबाइल छीन कर फरार हो गए। घायल हरेंद्र मौके पर ही पड़ा रहा। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सीएचसी मेंहनगर भेजा जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें