जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते ओलमा कौंसिल के कार्यकर्ता।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष नुरुल होदा के नेतृत्व में कंधरापुर व खैरूद्दीनपुर गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा। पत्रक के माध्यम से गांव में हुए जल जमाव से मुक्ति दिलाने व सरकारी भूमि पर हुए अवैध कब्जे को हटवाए जाने की मांग की।
नुरूल होदा ने जिलाधिकारी को बताया कि कंधरापुर व खैरूद्दीनपुर गांव में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा है। जिसके चलते बृहस्पतिवार की रात हुई बरसात के बाद से जलभराव हो गया है। गांव में जमा बरसात के पानी से लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। वहीं कच्चे मकानों के गिरने का खतरा भी उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों ने पत्रक के माध्यम से गांव में जल निकासी की व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त कराने की मांग किया है। पत्रक देने वालों में महाप्रधान अनिल कुमार, प्रधानपति जनार्दन कुमार, प्रधान रामचंद्र उर्फ रामा, दिलशाद रशादी, सद्दाम, विंदेश्वरी, अशोक, सर्वजीत, मो. लाडले, बेचू, मो. मुस्लिम आदि शामिल रहे।