फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली और पानी की समस्या को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
नरौली पर बिजली पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। पांच दिनों से बिजली न होने से परेशान शहर के नरौली मुहल्ले की महिलाएं मंगलवार को सड़क पर उतर गई। महिलाओं ने जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था को बहाल करने की मांग उठाई। बिजली न होने से इस मुहल्ले में पेयजल की किल्लत हो गई है। जिससे लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

बीते बृहस्पतिवार की रात हुई तेज बारिश से बेपटरी हुई शहर की बिजली व्यवस्था पांच दिन बाद भी पूरी तरह से बहाल नहीं हो सकी है। नरौली मुहल्ले में पांच दिनों से बिजली नहीं आई। बिजली न होने से सबसे बड़ी समस्या पेयजल की है। पानी न होने से मुहल्ले के घरों में दोनों वक्त का भोजन भी नहीं बन पा रहा है। वहीं रात में मच्छरों के प्रकोप व उमस भरी गर्मी ने भी लोगों को बेहाल किया हुआ है। जिम्मेदारों द्वारा ध्यान न दिए जाने और शिकायत के बाद भी मुहल्ले की बिजली व्यवस्था बहाल न होने पर महिलाएं आक्रोशित हो उठीं और मंगलवार की सुबह नरौली क्षेत्र में जाम लगाकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित महिलाओं का कहना था कि बिजली न होने से पानी नहीं मिल रहा है, जिससे कई घरों में भोजन भी नहीं बन पा रहा है। इतना ही नहीं बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो गई है। महिलाओं के प्रदर्शन की जानकारी होते ही सिधारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर व शाम तक आपूर्ति बहाल होने का आश्वासन देकर जाम समाप्त करवाया। आक्रोशित महिलाओं ने चेतावनी दिया कि यदि शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं होती है तो वे पुन: सड़क पर उतर कर प्रदर्शन को मजबूर होंगी। प्रदर्शन के दौरान सुभावती, सुनीता, जगदेई, कमली, सूर्यमती, लालमती, उर्मिला आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें