ग्रामीण जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। वहीं पति की अचानक मौत से रामपति की पत्नी विमला का भी बुरा हाल हो गया है। मृतक दो पुत्रों का पिता था। देर शाम तक ग्रामीण जिलाधिकारी को बुलाने की मांग को लेकर मौके पर अड़े हुए थे। मेंहनगर थाना पुलिस उन्हें समझाने में जुटी थी।
मामले में मेंहनगर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. देवमणि ने कहा कि रामपति की मौत किन कारणो से हुई यह तो जांच का विषय है। यदि टीकाकरण के चलते मौत हुई होती तो वह आधे घंटे के अंदर हो गई होती। मृतक टीकाकरण के बाद पूरी तरह स्वस्थ्य था और अपने घर गया था। मौत का कारण पोस्टमार्ट रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
बता दें कि मंगलवार को भी जौनपुर के महराजगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना टीका लगवाने के आधे घंटे बाद ही वृद्ध जगन्नाथ की मौत हो गई थी। मौत की खबर लगते ही वैक्सीन लगवाने के लिए लाइन में लगे लोग डरकर भाग गए थे। मृतक के चचेरे भाई उमानाथ ने बताया था कि जगन्नाथ को किसी प्रकार की कोई बीमारी नहीं थी। वह पूरी तरह स्वस्थ थे। खुद ही साइकिल चलाकर वैक्सीन लगवाने आए थे।